Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएलकेएम की बैठक, विनोद महतो दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प; जल्द आएंगे जयराम महतो, 2029 के लिए तैयारी

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड में जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के संगठन विस्तार को लेकर मंगलवार को बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप प्रांगण में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद महतो को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जिम्मेदारी मिलने के बाद विनोद महतो ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

जिला सचिव राजेश रौशन ने कहा कि वर्ष 2029 में शीर्ष नेता जयराम महतो को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

जिला प्रवक्ता रंजय पासवान ने बताया कि पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेता जयराम महतो का कार्यक्रम जल्द ही कुंदा प्रखंड में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां संगठन स्तर पर की जा रही हैं।

बैठक में नगर सचिव चंदन प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव, जिला सचिव लोकनाथ महतो, उपाध्यक्ष भानु मेहता, संदीप यादव, जेएलकेएम नेता सुबोध पासवान, संतोष यादव, मुकेश वर्मा, लखन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment