रंजीत का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज; पुलिस ने आरोपी नेपाली को किया गिरफ्तार
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र की मझगवां पंचायत के मधनिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में रंजीत रजक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इटखोरी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छकोड़ी रजक के पुत्र नेपाली रजक और रंजीत रजक के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर मयूरहंड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाली रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।















Total Users : 1282988
Total views : 3159087