देवीपुर के चितरपुर गांव में बाउंड्री वॉल के अंदर मिला, आरोपियों की तलाश जारी
देवघर (झारखंड)। नंदन पहाड़ के पास से चोरी हुआ एटीएम चेस्ट आखिरकार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इसे देवीपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में एक बाउंड्री वॉल के अंदर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान से एटीएम चेस्ट मिला, वह मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर स्थित है। बरामदगी की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने एटीएम चेस्ट कब्जे में लिया
पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एटीएम चेस्ट को अपने कब्जे में लिया और उसे देवीपुर थाना ले आई। बरामदगी के बाद पुलिस अब चोरी की पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी के बाद एटीएम चेस्ट को चितरपुर गांव में किसने और किस उद्देश्य से छिपाया था। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
News Scale Live — भरोसे की पहचान, देवघर और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले।




















Total Users : 1222928
Total views : 3071378