धमकी देते हैं कुछ चालक, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
चतरा, संवाददाता। जिले के लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में सवारी गाड़ियों में लगे तेज आवाज वाले चोंगा (लाउडस्पीकर) से स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साप्ताहिक बाजार के दिन और बढ़ जाती है परेशानी
खासकर सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ तेज आवाज में चोंगा बजाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है।
स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि सवारी वाहन चालक बिना किसी रोक-टोक के तेज आवाज में चोंगा बजाते हुए चलते हैं। इससे सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
मरीजों व बुजुर्गों को भी हो रही दिक्कत
वहीं, अस्पताल या इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों और बुजुर्गों को भी तेज आवाज से परेशानी होती है। आम राहगीरों को भी ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।
रोकने पर धमकी भरे अंदाज में बात करते हैं कुछ चालक
नाम नहीं छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि कई बार वाहन चालकों को तेज आवाज में चोंगा बजाने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ चालक उल्टे धमकी भरे अंदाज में बात करते हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रशासन से रोक लगाने और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने प्रखंड प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए —
- सवारी वाहनों में तेज आवाज में चोंगा बजाने पर रोक लगाने
- नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने
की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नियमित जांच और कार्रवाई होने से इस समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान





















Total Users : 1278420
Total views : 3151884