Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कवि रविंद्र प्रसाद की पुस्तक श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण का विमोचन, सांसद कालीचरण सिंह ने किया लोकार्पण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सनातन धर्म और कर्मकांड से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी बताई गई पुस्तक, स्वर्ण बुक पब्लिशिंग हाउस, उत्तर प्रदेश ने किया प्रकाशन

पत्थलगड़ा (चतरा, झारखंड)। चर्चित कवि, लेखक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक, सिंघानी निवासी रविंद्र प्रसाद की पुस्तक “श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण” का विमोचन किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुस्तक का विमोचन किया।

“सनातन धर्म से जुड़े लोगों को होगा फायदा”

इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस पुस्तक से सनातन धर्म एवं कर्मकांड से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि लेखक रविंद्र प्रसाद अब तक कई महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। पुस्तक का प्रकाशन स्वर्ण बुक पब्लिशिंग हाउस, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।

समारोह में सिमरिया विधायक के जिला प्रतिनिधि विजय दांगी, समाजसेवी उदय वर्मा, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, राधिका देवी, प्रतिनिधि मेघन दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, कुसुमलता कुशवाहा, अनिल दांगी, कवि रविकांत शुभम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment