Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विशाल मशाल जुलूस, 30 सितंबर को जिला बंद की घोषणा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, आवश्यक सेवाएं रहेंगी बंद से मुक्त

चतरा: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की शाम चतरा मुख्यालय में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। आंदोलनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

30 सितंबर 2026 को चतरा जिला बंद का आह्वान

मोर्चा ने झारखंड सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 30 सितंबर 2026 को पूरे झारखंड के साथ चतरा जिला बंद रखने का आह्वान किया है।

केंद्रीय समिति के निर्देश पर बंद: राजकिशोर कमल

जिला प्रवक्ता राजकिशोर कमल ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर यह बंद झारखंड आंदोलनकारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया और कई लोगों ने अपनी जान तक गंवाई, लेकिन आज वही आंदोलनकारी अपने ही राज्य में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

सम्मान, हक और अधिकार की मांग

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को सरकार से सम्मान, हक और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने चतरा जिले के तमाम व्यवसायियों, बस मालिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से बंद को समर्थन देने और अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।

आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी

मोर्चा ने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान एम्बुलेंस, बच्चों की स्कूल गाड़ियां और दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा। जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने चतरा वासियों से अपील की कि आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन में जिले में बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।

मशाल जुलूस में जिला सचिव सुगन साव, केंद्रीय महासचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष नायक, यदुनंदन पांडे, लालजीत भोगता, बंधन गंझू, मोहन गंझू, शंभू गंझू, भुवनेश्वर गंझू, सरोज गंझू, विनोद महतो, माथुर साव, प्रीकम यादव, राजकिशोर कमल, मुनेश्वर माली, प्रदीप शर्मा, कालेश्वर राम, बलदेव राम, जगन्नाथ साव, तिलेश्वर साव, दुर्गेश यादव, उदय राम, गंगाधर साव, जय नारायण साव, सुरेश साव, राजकुमार राम, अर्जुन प्रसाद साहू, भुनेश्वर राणा सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment