Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरना स्थल के पास चल रहा था जुए का खेल, ₹8,740 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

गुमला, झारखंड | न्यूज स्केल संवाददाता।
गुमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भंरदा सरना स्थल के आसपास चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8,740 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुमला थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री एवं नकदी बरामद की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सातों गिरफ्तार आरोपियों को किया गया पेश

गुमला थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर साहू, कैलाश साहू, मनीगोप, अनुप साहू, शालिक साहू, सुधीर साहू और आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सिसई थाना क्षेत्र से भी पहुंचे थे कुछ जुआरी

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपी जुआ खेलने के उद्देश्य से वहां एकत्र हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में कुछ व्यक्ति सिसई थाना क्षेत्र से भी वहां पहुंचे थे।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार, सहायक पुलिस निरीक्षक विक्रम मांडी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment