Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अस्पताल और हाईस्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कमेटी का हुआ गठन, अतिक्रमित मुक्त नहीं होने पर आंदोलन का लिया गया निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
अस्पताल और हाईस्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कमेटी का हुआ गठन, अतिक्रमित मुक्त नहीं होने पर आंदोलन का लिया गया निर्णय
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल एवं अस्पताल के भूमि पर किए गए अतिक्रमण से मुक्ति को लेकर हाई स्कूल मैदान में बुद्धिजीवियों समाजसेवियों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंडअध्यक्ष सूर्य देव यादव ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतापपुर स्थित अस्पताल एवं हाई स्कूल की जमीन का जो अतिक्रमण किया गया है, उसे मुक्त करने के लिए अतिक्रमण से मुक्ति के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से 15 सदस्यों का चयन किया गया, इसके संयोजक कपिल पासवान बनाए गए तथा मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, राजद प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व मुखिया खेद्दू यादव, संतोष राणा, सिद्धकी मुखिया सुरेश राम, रामपुर मुखिया पुत्र काशिफ राजा, प्रतापपुर मुखिया पुत्र, जिला परिषद पूर्व सदस्य विक्रम यादव, असलम अंसारी सदस्य बनाया गया है। नवगठित कमेटी के सदस्यों ने शपथ ले निर्णय लिया कि अस्पताल और विद्यालय के जमीन जो अतिक्रमण किया गया है, उसे हर हाल में मुक्त कराया जाएगा। इसकी सूचना अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी को भी दी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सूर्य देव यादव ने बताया कि यदि जल्द इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया जाता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment