Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर भी कसेगा शिकंजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के निर्देश पर देवीपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक और हेलमेट की हुई जांच

देवघर। अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर देवघर पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास थाना मोड़ पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, बाइक की डिक्की समेत आवश्यक कागजात की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।

चौक-चौराहों पर भी होगी निगरानी

पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। वाहन जांच के साथ-साथ चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी सख्ती की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान एसआई नवीन कुमार सिंह सहित पुलिस के दर्जनों जवान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment