कुएं में गिरने से दो नीलगाय की मौत
लोहरदगा। सदर प्रखंड अंतर्गत हेन्दलासो नदी टोली के समीप खेत में स्थित एक खुले कुएं में गिरने से दो नीलगाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुएं में नीलगायों के मृत पड़े होने की जानकारी दी। बताया जाता है कि संभवत: रात के अंधेरे में दोनों नीलगाय कुएं में गिर गईं। कुएं के चारों ओर मुंडेर नहीं होने के कारण अंधेरे में उन्हें कुएं का पता नहीं चल सका और वे उसमें गिर गईं। सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़े नीलगायों के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने खुले कुओं के चारों ओर सुरक्षा के लिए मुंडेर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।





















Total Users : 1131247
Total views : 2954019