WhatsApp Group Join Now
गुमला – गुमला सोसो मोड़ से बुद्धेश्वरी धाम जाने वाले मार्ग पर इन दिनों सैकड़ों की संख्या में बोल्डर एवं डस्ट लेकर भारी-भरकम डंपर और टेलर का आवागमन हो रहा है और यह सड़क जो सिंगल है और उस मार्ग से 40 से 45 टन का भार लेकर भारत माला सड़क निर्माण के लिए शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इस ग्रामीण सड़क को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए मार्ग बनाकर उपयोग कर रहे हैं परिणामस्वरूप इस सड़क पर जहां भारी-भरकम डंपरों का आवागमन से सड़क की खास्ताहाल है वहीं इस सड़क से दर्जनों गांवों का सम्पर्क आने-जाने का मार्ग भी है और लगातार भारी वाहनों का प्रवेश इस मार्ग से होने से दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ी हुई है आज सोमवार को इसी मार्ग से जा रही डंपर जिसमें डस्ट पाउडर लोड था और सामने से आ रही एक टेंपो जिसमें अनेक सवारी लोड थे अचानक आमने-सामने होने से डंपर के चालक ने टेंपो को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खेत में जा पलटा- इस दुर्घटना में बाल-बाल डंपर चालक की जान बच गई है। घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनी है और इस मार्ग से भारी-भरकम सैकड़ों मालवाहक के आवागमन से दिन-रात जहां धूल उड़ती है वहीं आने वाले दिनों में यदि इसी तरह से भारी वाहनों का काफिला चलता रहा तो छोटी पुलिया भी धंस जाए इसकी आशंकाएं बढ़ी हुई है।


















Total Users : 1126306
Total views : 2947141