Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी किनारे शुरू हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ेगी तट की सुंदरता

टंडवा (चतरा): टंडवा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पशु बाजार से सब्जी मार्केट तक नदी किनारे वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत समाजसेवी मिथिलेश गुप्ता एवं सुभाष दास ने पौधारोपण कर की।

वन विभाग की ओर से रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर वनकर्मी फलदार पौधों एवं बांस के गैवियन के साथ स्थल पर पहुंचे। अभियान के तहत नदी तट के किनारे लगभग एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नदी तट की सुंदरता में भी उल्लेखनीय निखार आएगा। वृक्षारोपण से हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान वनरक्षी कार्तिक पासवान सहित वन विभाग के अन्य कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment