Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हर शुक्रवार सुबह 10 बजे लगेगा थाना दिवस, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए सिमरिया पुलिस की नई पहल

सिमरिया (चतरा): आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सिमरिया थाना में शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद, कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन आम नागरिकों से प्राप्त किए जाएंगे तथा उनके निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अब से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:00 बजे नियमित रूप से थाना दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोग बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रख सकें।

उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में थाना दिवस में उपस्थित होकर इस जनहितकारी व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की। यह पहल पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं त्वरित समस्या समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment