Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बिंदेश्वरी सिन्हा और राजकीय मध्य विद्यालय में राजीव नयन पांडेय बने अध्यक्ष

इटखोरी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, इटखोरी एवं राजकीय मध्य विद्यालय सौनिया में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का गठन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के अन्य सदस्यों का चयन किया गया।

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में समिति गठन की प्रक्रिया रणधीर सिंह की अध्यक्षता तथा आदर्श मध्य विद्यालय, इटखोरी के शिक्षक प्रकाश कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुई। शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार अभिभावकों ने सदस्यों का चयन किया। सर्वसम्मति से बिंदेश्वरी सिन्हा को अध्यक्ष एवं सबिता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आसमिन खातून, गीता देवी, दीपक पासवान, समीर कुमार, अजय पासवान, संजय भुइयां सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं, राजकीय मध्य विद्यालय सौनिया में पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजीव नयन पांडेय को अध्यक्ष तथा सोनी कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सच्चिदानंद पांडेय, सोनी देवी, प्रमिला देवी, सुनीता रवानी सहित अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

चुनाव के उपरांत धुन्ना पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, सहायक शिक्षिका प्रियदर्शनी, शिक्षक सियाराम यादव, पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान, आशुतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

 एकलव्य आवासीय विद्यालय में 7वीं के छात्र की मौत, सोते समय नाक से निकला खून

बक्सा पुल निर्माण को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह समाप्त, विधायक ने किया आंदोलन खत्म कराने का अनुरोध

सुरक्षित वन में अवैध अफीम की खेती पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी के बाद 1 एकड़ का खेत किया नष्ट

Leave a Comment