Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आवास, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन का उपायुक्त ने दिया निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में आवास योजना, सर्वजन पेंशन, भूमि विवाद, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की ई-जनसमाधान पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी मामलों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र राहत मिल सके।

इस दौरान उपायुक्त ने 14 जुलाई 2026 को आयोजित जनता दरबार में हंटरगंज प्रखंड के ग्राम कटैया निवासी रीता देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। आवेदन के सफल निष्पादन के बाद उन्होंने रीता देवी को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment