Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

JPSC कार्यालय घेराव की तैयारी में जुटा भाजयुमो

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैठक कर बनाई गई रणनीति, युवाओं से ‘रांची चलो, JPSC घेराव करो’ अभियान में शामिल होने की अपील

गिद्धौर (चतरा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिद्धौर प्रखंड की बैठक रविवार को बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को लेकर आंदोलन की रूपरेखा एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव ने की। उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा युवाओं के साथ हो रहे कथित अन्याय के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने और “रांची चलो, JPSC घेराव करो” कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, मंडल महामंत्री प्रीतम यादव, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लखन दांगी, शिव कुमार दांगी, अमीर दांगी, भाजयुमो महामंत्री मिथिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार, आशीष यादव, विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment