Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: सेन्हा –खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, सदर अस्पताल में इलाज जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा (सेन्हा): सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू गांव में खेतों में पटवन (सिंचाई) करने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक 52 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

​मिली जानकारी के अनुसार, डांडू गांव निवासी अजमुद्दीन अंसारी के 52 वर्षीय पुत्र तबारक अंसारी अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गए हुए थे। इसी दौरान वह अचानक वहां से गुजर रहे बिजली के प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।

​आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उन्हें तार की चपेट से बाहर निकाला। परिजन तुरंत अचेत अवस्था में तबारक अंसारी को लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके इलाज में जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को शुरुआती उपचार देकर कड़ी निगरानी में रखा गया है।

​इधर, घटना के बाद डांडू गांव के ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से गुजरने वाले जर्जर तारों के रखरखाव में लापरवाही के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: कुड़ू में करंट से युवक की मौत के बाद आक्रोश, परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

लोहरदगा:सेन्हा मोटरसाइकिल दुर्घटना में झखरा जितिया टोली का युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उराँव

लोहरदगा /भंडरा । प्रखंड में चल रहे ऐतिहासिक नौ दिवसीय रथ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने आस्था के साथ मेले का आनंद लिया।

अविराम कॉलेज बीएड कॉलेज, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

कार्यालय, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, लोहरदगा।(विधि–शाखा)*निषेधाज्ञा–आदेश*

Leave a Comment