Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अविराम कॉलेज बीएड कॉलेज, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा /कुडू –दिनांक 17 जुलाई 2026 को अविराम कॉलेज बीएड कॉलेज, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), एसडीपीओ लोहरदगा, बाल संरक्षण मैडम, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

संगोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा बाल संरक्षण विभाग के द्वारा बताया गया की नाबालिक बच्चियों का कहीं भी शादी होता है तो तुरंत सूचना दे , सीडीपीओ मैडम ने बताया साइबर क्राइम से रिलेटेड , किसी तरह का साइबर क्राइम किसी के साथ होता है तो तुरंत सूचना साइबर थाना में दें और किसी अफवाह मैसेज के चक्कर में ना पड़े ना किसी तरह के लिंक पे ओपन नहीं करे या गलत लॉटरी के लालच के चक्कर में ना पड़े, वैसे कहीं पाया जाता है तो तुरंत सूचना दें ना रहे तो उसको तुरंत सूचना दे अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: कुड़ू में करंट से युवक की मौत के बाद आक्रोश, परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

लोहरदगा: सेन्हा –खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, सदर अस्पताल में इलाज जारी

लोहरदगा:सेन्हा मोटरसाइकिल दुर्घटना में झखरा जितिया टोली का युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उराँव

लोहरदगा /भंडरा । प्रखंड में चल रहे ऐतिहासिक नौ दिवसीय रथ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने आस्था के साथ मेले का आनंद लिया।

कार्यालय, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, लोहरदगा।(विधि–शाखा)*निषेधाज्ञा–आदेश*

Leave a Comment