Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण—विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उनके अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं नियमित संधारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अभिलेखों के संधारण में शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध अद्यतन बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजियों एवं अभिलेखों का निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार में स्वीकृत एवं कार्यरत बल की स्थिति, कर्मियों की सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, भंडारण पंजी, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी, विभिन्न विभागों से संबंधित रक्षी संचिकाओं तथा एलओसी संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन एवं कार्यालय के कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी के प्रभार में अपर समाहर्त्ता जितेंद्र मुंडा व कोषागार कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: कुड़ू में करंट से युवक की मौत के बाद आक्रोश, परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

लोहरदगा: सेन्हा –खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, सदर अस्पताल में इलाज जारी

लोहरदगा:सेन्हा मोटरसाइकिल दुर्घटना में झखरा जितिया टोली का युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उराँव

लोहरदगा /भंडरा । प्रखंड में चल रहे ऐतिहासिक नौ दिवसीय रथ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने आस्था के साथ मेले का आनंद लिया।

अविराम कॉलेज बीएड कॉलेज, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Leave a Comment