झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
8 जुलाई को पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। वहीं देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 जुलाई को भी पूरे झारखंड में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का असर बना रहेगा। जबकि 12 जुलाई को लोहरदगा, रांची, गुमला और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।






















Total Users : 1062864
Total views : 2859322