Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सर्पदंश की चार घटनाओं से दहशत, एक बच्ची की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

12 वर्षीय बच्ची की मौत, तीन किशोर-किशोरियों का अस्पताल में इलाज जारी

लोहरदगा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर-किशोरियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गांव स्थित नाम टोली निवासी परमीन उरांव की 12 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

वहीं कुडू थाना क्षेत्र के रोचो महुआ टोली निवासी विश्राम भगत की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी को भी सांप ने डस लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

एक अन्य घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के महादेव टोली निवासी सहाबीर उरांव के 16 वर्षीय पुत्र अमन उरांव को बुधवार सुबह सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

इसी थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली निवासी मुस्तफा अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र अतिकुल अंसारी को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। गंभीर अवस्था में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए, ताकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment