Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*उपायुक्त ने की मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश*

—————–

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश*

================

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला बाल संरक्षण इकाई, लोहरदगा संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना से संबंधित सामाजिक जांच प्रतिवेदन, व्यक्ति देखरेख योजना, गृह जांच प्रतिवेदन, बाल अध्ययन प्रतिवेदन, विधि विवादित किशोर तथा बाल विवाह से संबंधित प्राप्त मामलों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त मामलों को सप्ताहांत तक बाल कल्याण समिति के पास भेजना सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को निर्देश दिया कि सामाजिक जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर उन्हें जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के पास अग्रसारित किया जाए।

 

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित गैर-संस्थानिक देखरेख सेवाओं, जिनमें स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, एडोप्शन एवं आफ्टर केयर शामिल हैं, की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त बाल कल्याण समिति, लोहरदगा के अंतर्गत प्राप्त मामलों, समिति के समक्ष प्रस्तुत मामलों, निष्पादित मामलों तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार*

 

उपायुक्त ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया, ताकि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने इस संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर बल दिया।

बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर सुरक्षा, लापता बच्चों, रेस्क्यू, बाल दुर्व्यवहार, रन अवे सहित अन्य मामलों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर सहायता प्राप्त करें*

 

यदि कोई बच्चा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुर्व्यवहार, शोषण, उपेक्षा, तस्करी, भीख मंगवाने, लापता होने, घर से भाग जाने अथवा किसी अन्य संकटपूर्ण स्थिति में हो, तो उसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए निःशुल्क, आपातकालीन एवं 24×7 सहायता सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को त्वरित सहायता, संरक्षण, बचाव एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाता है।

जिला प्रशासन, लोहरदगा आमजनों से अपील करता है कि बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा किसी भी बच्चे के संकट में होने की जानकारी मिलने पर बिना विलंब चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

 

_बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के प्रभार में जया सांखी मुर्मू, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।_

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment