Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हाथी का कहर: आधी रात घर तोड़ा, मलबे में फंसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*हाथी का कहर: आधी रात घर तोड़ा, मलबे में फंसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया।*

 

*सांसद प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का दिलाया भरोसा।*

 

कुडू – लोहरदगा : सुंदरु पंचायत के सुकुमार गांव में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर मनोज उरांव के घर पर हमला कर दिया। हाथी ने देखते ही देखते घर को धराशायी कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। जान बचाने के लिए लोग किसी तरह घर से बाहर भागे, लेकिन दो बच्चे मलबे के बीच फंस गए। घटना के समय बिजली आपूर्ति भी ठप थी, जिससे भय और बढ़ गया। इधर बच्चों के फंसे होने की सूचना मिलते ही गांव लोगों ने हिम्मत जुटाई और मशाल जलाकर सामूहिक प्रयास से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना रात में ही सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव को दी गई। उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनरक्षियों की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को चीरी पतरा जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने सुकुमार गांव पहुंचकर पीड़ित मनोज उरांव के परिवार से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त घर का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि वन विभाग और प्रशासन से समन्वय कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment