Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

90 लोगों की हुई आंखों की जांच, मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में बुधवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल, बहिरा आश्रम के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर्यन खान ने लोगों की आंखों की जांच की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 90 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई है।

डॉ. आर्यन खान ने बताया कि चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने लोगों से समय-समय पर आंखों की जांच कराने और किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी कर्मियों की भी सक्रिय भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए लाभकारी पहल बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment