प्रेस विज्ञप्ति
लोहरदगा थाना काण्ड सं0-94/26, दिनांक-07.07.26, धारा-103 (1)/238/61(2) (ए) बी०एन०एस०

दिनाक-07.07.26 को दिन में करीब 01:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोड़ा में एक व्यक्ति का शव है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना से लोहरदगा थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर के साथ स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, चालक आरक्षी सत्य किशोर कुमार, चालक आरक्षी मुकेश कुमार शर्मा एवं दिवा गश्ती के पदाधिकारी स०अ०नि० अमरनाथ पाण्डेय सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। सत्यापन के कम में ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव जिसमें जॉघ से कटा हुआ दोनों पैर एवं कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिसे सत्यापन एवं पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, लोहरदगा भेजा गया तथा अज्ञात शव का पहचान हेतु वितंतु संवाद करते हुए शव का फोटो मिडिया एवं लोकल न्यूज चैनेल को उपलब्ध कराया गया। बरामद अज्ञात शव का पहचान हुसैन अंसारी, पे०-मिकायल मीर, सा०-न्यू आजाद बस्ती, नियर साबुन फैक्ट्री, थाना+जिला-लोहरदगा के रूप में हुआ। मृतक के पिता के फर्दबयान के आधार पर लोहरदगा थाना काण्ड सं0-94/26, दिनांक-07.07.26, धारा-103 (1)/238/61(2) (ए) बी०एन०एस० के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध आपराधिक षडयंत्र के तहत वादी के पुत्र की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी फेंक देने के आरोप में दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन काण्ड के उदभेदन हेतु किया गया। गठित टीम द्वारा सूचना संकलन एवं उसके आधार पर लगातार छापामारी कर इस जघन्य हत्या काण्ड का त्वरित उदभेदन करीब 07 घंटा के अंदर करते हुए काण्ड के अभियुक्त 01. अरमान खान, उम्र करीब 22 वर्ष, पे०-गुलजार खान, सा०-नूर नगर, एवं 02. मो० सहवाज अहमद उर्फ राज, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-स्व० तसौबर अहमद, सा०-दुर्गाबाड़ी लेन पावरगंज, दोनों थाना+जिला-लोहरदगा को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के निशानदेही पर शव का शेष भाग एवं हत्या में उपयोग किये जाने वाले सामग्री (हेक्सा फ्रेम ब्लेड सहित) बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अपने स्वीकारोक्ति बयान में हुसैन अंसारी को दिनांक-04.07.26 की रात्रि मो० सहबाज उर्फ राज के दुर्गाबाड़ी लेन स्थित घर में पीट-पीट कर हत्या करने एवं हेक्सा ब्लेड (फ्रेम सहित) से शव को पीस-पीस करके ओयना टोंगरी स्थित पानी से भरे खद्दान में एवं जंगल झाड़ी में फेंकने की बात स्वीकार किये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी :-
01. अरमान खान, उम्र करीब 22 वर्ष, पे० गुलजार खान, सा०-नूर नगर, एवं
02. मो० सहवाज अहमद उर्फ राज, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-स्व० तसौबर अहमद, सा०-दुर्गाबाड़ी लेन पावरगंज, दोनों थाना+जिला-लोहरदगा

जप्त समानों की विवरणी :-
01. घटना में उपयोग किया गया हेक्सा फेम ब्लेड सहित एवं
02. शव के टुकड़े को प्लास्टिक बोरा में भकर छुपाने में इस्तेमाल किया गया स्कूटी सं० जे०एच०-08 के० 1173 को जप्त किया गया है।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की सूची :-
01. रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना।
02. पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, लोहरदगा थाना।
03. पु०अ०नि० आदर्श कुमार, लोहरदगा थाना।
04. पु०अ०नि० कुलदीप राज टोप्पो, लोहरदगा थाना।
05. पु०अ०नि० मो० शारिक खाँ, लोहरदगा थाना।
06. स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना।

07. स०अ०नि० अमर नाथ पाण्डेय, लोहरदगा थाना।
08. चा०आ०/713 मुकेश कुमार शर्मा, लोहरदगा थाना।
09. चा०आ०/256 सत्य किशोर कुमार, लोहरदगा थाना एवं थाना सशस्त्र बल के जवान।


























Total Users : 1062817
Total views : 2859256