Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलश यात्रा के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा। शहर के चंडी बाड़ी स्थित सोनार मुहल्ला में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य उत्तम शास्त्री,गोपाल पाण्डेय,रमेश मिश्रा, ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारम्भ की तमाम लोग पूजा मे शामिल हुए इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। लगभग आठ बजे महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक मंगल गीत गाते हुए यात्रा निकाली। श्रद्धालु सिठीयो नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

 

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल महिलाएं पीले और लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में आकर्षण का केंद्र रहीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन कलश यात्रा एवं जलाभिषेक संपन्न हुआ।  इसके बाद मंदिर प्रांगण बिधि बिधान के साथ पूजन  किया गया पूजा के उपरांत शाम पांच बजे  आरती संपन्न हुई तथा लोगो के बीच प्रसाद बितरण हुई आगामी दिनों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन तथा अंत में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल उरांव, पूर्व वार्ड पार्षद सतीश रंजन उरांव,सौरभ सेन गुप्ता,बिपुल तमेडा सुनील अग्रवाल रविकांत सोनी, राजकिशोर महतो रंजीत सोनी, केदार सोनी,विशाल सोनी, सतीश सोनी शिवनाथ सोनी धर्मेंद्र सोनी शंभू सोनी, रिक्की, मनीष, भोला अग्रवाल, कन्हैया सोनी, संजय सोनी, सुरेश सोनी, करम साहू, अभिषेक सोनी हर्षित सोनी संदीप महतो रामदास प्रजापति अंशु सोनी शिवम सोनी राकेश सोनी , गौरव सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर सोनार मुहल्ला के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलेगा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरजे मुख्यमंत्री: नवनियुक्त शिक्षक नौकरी नहीं, भावी पीढ़ी का भविष्य गढ़ने की जिम्मेवारी संभालें; बच्चों के साथ बर्बरता या दुर्व्यवहार हुआ तो कानून उठाएगा कड़े कदम

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत; माता-पिता का इकलौता पुत्र था

ब्रेजा कार से ब्राउन शुगर की तस्करी: 21.10 ग्राम ड्रग्स के साथ पितीज के दो तस्कर गिरफ्तार; एसडीपीओ ने किया खुलासा

पुलिस की बड़ी कामयाबी: कडरू से लापता हुए तीनों बच्चों को किया सकुशल बरामद; जनसेवा एक्सप्रेस से घूमते हुए निकले थे मासूम

सवर्ण एकता मंच की हुंकार: युवा समाजसेवी भरत तिवारी की हत्या पर जताया गहरा दुख; दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

 जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थाई लोक अदालत द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया 

Leave a Comment