Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में वज्रपात का कहर: दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, आठ लोग घायल, प्रशासन ने जारी की मौसम को लेकर चेतावनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा में वज्रपात का कहर: दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, आठ लोग घायल, प्रशासन ने जारी की मौसम को लेकर चेतावनी*

लोहरदगा जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। जिले के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, जिले के चरहू गांव निवासी 48 वर्षीय असीदा खातून, पिता स्वर्गीय अजीज खान, शुक्रवार को बकरी चराने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मातम का माहौल छा गया।

 

वहीं दूसरी घटना सलगी कोलपारा गांव में हुई, जहां घूरती उरांव, पति कर्मा उरांव, खेत में धान की रोपनी का कार्य कर रही थीं। अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी घूरती उरांव को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इन घटनाओं के अलावा जिले के विभिन्न गांवों में कई लोग वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में मनहे गांव निवासी सुनील उरांव और उनके सगे भाई अनिल उरांव, सोमनाथ उरांव, तिसिया निवासी सोनमती देवी, नीतू कुमारी, महेंद्र मुंडा, सरस्वती देवी तथा सलगी कोलपारा निवासी कर्मा उरांव शामिल हैं। बताया गया कि कुछ लोग खेत से लौट रहे थे, जबकि कुछ खेती-बाड़ी के कार्य में लगे हुए थे, तभी अचानक वज्रपात हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है

लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले मैदानों, ऊंचे स्थानों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित भवनों में शरण लें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

 

 

 

एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत और आठ लोगों के घायल होने की इस घटना ने पूरे लोहरदगा जिले को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाई गईं 7 नाबालिग लड़कियां; सीडब्ल्यूसी को सौंपी गई

Leave a Comment