भंडरा । भंडरा के मैना बगीचा स्थित प्रिया हीरो शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। नए शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, गोपी कुंवर, विनय अग्रवाल और शोरूम के संचालक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि भंडरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक शोरूम का खुलना बेहद खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को दोपहिया वाहनों की खरीदारी और सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान बेहतर ग्राहक सेवा के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। वहीं शोरूम के संचालक अनिल कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हीरो की सभी आधुनिक मोटरसाइकिलें और बेहतरीन सर्विसिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि शोरूम में ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।
भंडरा: मैना बगीचा में प्रिया हीरो शोरूम का हुआ उद्घाटन

On: June 11, 2026 4:51 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 1014925
Total views : 2792790