Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

On: June 7, 2026 6:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला/पालकोट-भाजपा किसान मोर्चा के नेता सह मंडल भाजपा के प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को लक्षित कर विकास योजना बनता है। योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए एक-एक व्यक्ति को जानकारी रखने की जरूरत है। यह वन्य आश्रयणी क्षेत्र हैं और वन्य गांव के विकास के लिए वन विभाग में करोड़ों रुपये आ रहे हैं। सामुदायिक विकास के लिए इको विकास समिति के खाते में मिली राशि में दस वर्षों से अधिकारी कुंडली मारकर बैठे हैं। विकास योजना को लागू कराने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आंदोलन करने और जांच कराने की आवश्यकता है। रविवार को पालकोट के सोहर साहु विद्या मंदिर सभागार में मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए श्री भोगता ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में अपेक्षित संख्या नहीं होना संगठन के लिए चिंता का विषय है। लेकिन चिंता छोड़ कर चिंतन करना है और चुनौती के रूप में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करना है। इस अवसर पर श्री भोगता ने विद्या मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंडल भाजपा अध्यक्ष राहुल बड़ाईक ने मुख्य अतिथि मंगल सिंह भाेगता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र में बूथ जीतने की योजना बनाना है। अगली बैठक शक्ति केंद्र में होगा।
बैठक में महामंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप साहु, गोपाल साय आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा करते हुए देश व धर्म की रक्षा के लिए संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

सड़क हादसे के बाद जागा प्रशासन: पुल के जानलेवा गड्ढों को जेसीबी से भरा गया

राजद नेता ने पेश की मानवता की मिसाल: गरीब के बेटे के श्राद्ध के लिए सौंपी नगद राशि व खाद्य सामग्री

गौकशी कांड के बाद थाना परिसर में जुटी शांति समिति: दोनों समुदायों ने मिलाया हाथ, शांति व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज की बनी कमेटी

पुलिस-प्रशासन का महा-ऑपरेशन: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

न्यूज स्केल की खबर का बड़ा असर: ₹22 लाख की पीसीसी सड़क जांचने पहुंचे इंजीनियर; बीच सड़क में गड्ढा कर परखी गुणवत्ता

पुलिस का महा-ऑपरेशन: लूट की बड़ी साजिश नाकाम; बिहार के 4 कुख्यात अपराधी हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

लोहरदगा में कोटपा को लेकर बड़ी कार्रवाई, कुड़ू में दुकानों पर छापेमारी, वसूला जुर्माना

Leave a Comment