Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाई फांसी, स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर बचाई जान; अस्पताल में गर्भपात

On: May 22, 2026 6:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा (भंडरा)। थाना क्षेत्र के भौंरो गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई है। यहाँ एक पांच माह की गर्भवती नाबालिग ने पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय युवकों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते उसे फंदे से उतार लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

 

​ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भौंरो गांव की रहने वाली नाबालिग ने मलंग टोली स्थित एक आम के बगीचे में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय युवकों की नजर उस पर पड़ गई। युवकों ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की और नाबालिग को फंदे से नीचे उतारा।

 

​युवकों ने आनन-फानन में नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंडरा पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचते ही अत्यधिक शारीरिक और मानसिक आघात के कारण नाबालिग का गर्भपात (Miscarriage) हो गया। चिकित्सा प्रभारी ने प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल (Sadar Hospital) रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।

​घटना की भनक लगते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता तुरंत पुलिस बल के साथ सीएचसी भंडरा पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया:

​”प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भंडरा थाना पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई और गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़िता के पूरी तरह होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी– ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीएम श्री स्कूल नवाडीपाड़ा में समर कैंप का समापन: बच्चों ने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका मन

पुलिस का बड़ा एक्शन; व्हाट्सएप ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 तस्करों को 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

होटल यमुना पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; मालिक समेत 4 गिरफ्तार, कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद

ममता शर्मसार; जनशताब्दी एक्सप्रेस से कलयुगी मां ने अपनी ही 3 महीने की मासूम बच्ची को नीचे फेंका, रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत

भीषण गर्मी और आग उगलती धूप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त; पारा पहुंचा 42 डिग्री, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई आफत

ऐतिहासिक फांसी तालाब और ब्रिटिशकालीन समाधि स्थल का कायाकल्प करने खुद धरातल पर उतरे डीसी; दिए सौंदर्यीकरण के निर्देश

पोते का घर बसाने के लिए 13 साल की मासूम को 42 वर्षीय अधेड़ से जबरन ब्याहा; शर्त पूरी करने का खौफनाक खेल, 13 पर FIR

भव्य शिवगुरु चर्चा का आयोजन; उमड़े सैकड़ों शिव भक्त, दिए गए तीन सूत्रों को जीवन में उतारने का संकल्प

कड़क पुलिसिंग का नया दौर: सुनील कुमार सिंह बने 14वें डीएसपी (मुख्यालय); सन्नी वर्धन ने संभाला एसडीपीओ का प्रभार

नार्कोटिक्स का महा-विस्फोट: अफीम डोडा तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; दो लग्जरी कारों से 324 किलो अवैध डोडा बरामद

Leave a Comment