Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

On: May 22, 2026 6:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

​भंडरा (लोहरदगा): आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने की।

​सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष चर्चा

​बैठक के दौरान आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद त्योहार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बकरीद की नमाज का समय और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम शामिल रहे। सभी सदस्यों ने एक सुर में त्योहार को पारंपरिक गरिमा और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

​थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी

​मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा:

​”बकरीद का त्योहार त्याग, समर्पण और आपसी प्रेम का संदेश देता है। हमें मिलकर इस त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।”

​उन्होंने असामाजिक तत्वों और अफवाहबाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है; कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक अफवाह साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

​इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य रूप से ईश्वरी मोहन शर्मा, बालकृष्णा सिंह, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, सुमंती तिग्गा, कैली उरांव, तैयब खान, आफताब आलम और टेले उरांव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घर का आंगन महक उठता है, जहां बुजुर्ग होते हैं .. प्रातं संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल

भंडरा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी– ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू

भंडरा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाई फांसी, स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर बचाई जान; अस्पताल में गर्भपात

पीएम श्री स्कूल नवाडीपाड़ा में समर कैंप का समापन: बच्चों ने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका मन

पुलिस का बड़ा एक्शन; व्हाट्सएप ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 तस्करों को 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

होटल यमुना पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; मालिक समेत 4 गिरफ्तार, कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद

ममता शर्मसार; जनशताब्दी एक्सप्रेस से कलयुगी मां ने अपनी ही 3 महीने की मासूम बच्ची को नीचे फेंका, रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत

भीषण गर्मी और आग उगलती धूप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त; पारा पहुंचा 42 डिग्री, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई आफत

ऐतिहासिक फांसी तालाब और ब्रिटिशकालीन समाधि स्थल का कायाकल्प करने खुद धरातल पर उतरे डीसी; दिए सौंदर्यीकरण के निर्देश

पोते का घर बसाने के लिए 13 साल की मासूम को 42 वर्षीय अधेड़ से जबरन ब्याहा; शर्त पूरी करने का खौफनाक खेल, 13 पर FIR

भव्य शिवगुरु चर्चा का आयोजन; उमड़े सैकड़ों शिव भक्त, दिए गए तीन सूत्रों को जीवन में उतारने का संकल्प

कड़क पुलिसिंग का नया दौर: सुनील कुमार सिंह बने 14वें डीएसपी (मुख्यालय); सन्नी वर्धन ने संभाला एसडीपीओ का प्रभार

Leave a Comment