
गुमला -मिशन बदलाव सदस्यों की गुमला इनडोर स्टेडियम में गुमला सदर अस्पताल में ब्लड की कमी को लेकर बैठक हुई, मिशन बदलाव नगर अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कहा कि सदर अस्पताल गुमला में बल्ड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए गुमला सदर अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी बढ़ गई है और ब्लड बैंक में अब बहुत कम यूनिट ब्लड बचा हुआ है, जिसके कारण मरीजों के परिजन परेशान हैं. कई लोग खून के इंतजार में अस्पताल के बाहर घंटों बैठे रहते हैं.
थैलेसीमिया जैसे मरीजों को नहीं मिल पा रहा है इसलिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सहित सांसद सुखदेव भगत, स्थानीय विधायक भूषण तिर्की बिशुनपुर विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा एवं सिसई विधायक जिग्गा मुंडा जनसमस्याओं को लेकर आगे आएं, जिला सचिव सईदा खातून ने बताया कि पिछले दिनों कुछ मरीजों के परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से वे लगातार ब्लड बैंक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खून नहीं मिल रहा है. मिशन बदलाव के सक्रिय सदस्य अंजना टोप्पो ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी नर्सिंग होम में भी ब्लड की स्थिति कुछ बेहतर नहीं है. वहां भी रक्त की भारी कमी हो गई है. कई लोगों को बड़ी मुश्किल से ब्लड मिल पा रहा है. हालत यह जिन बच्चों को थैलेसीमिया हैं. उन्हें भी अब तक खून नहीं मिल रहा है. इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है, मिशन बदलाव के नगर सचिव ज्योति ग्लोरिया कुजूर और सोनमती कुमारी ने कहा कि गुमला के ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी चल रही है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पतालों में ब्लड स्टॉक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे कई ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं और आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है थैलेसीमिया मरीजों पर असर: थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों को हर महीने खून चढ़वाना पड़ता है, जिन्हें इस समय सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आज के बैठक में मिशन बदलाव के जिला अध्यक्ष बिनोद साहू बिमला उरांव, भूषण सिंह, सागर तिर्की, कामदेव उरांव मनोज साहू उपस्थित हुए


















Total Users : 976992
Total views : 2741823