Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिये पदाधिकारियों को निदेश

On: May 20, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*जिला में कहीं भी अफीम की खेती नहीं हो: संदीप कुमार मीना*

…………………………….

*COTPA अधिनियम के तहत हो कार्रवाई*

……………………………

*जिला के सभी दवा दुकानों में हो प्रतिबंधित कफ सीरप की जांच*

……………………………….

*उपायुक्त ने NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिये पदाधिकारियों को निदेश*

———————-

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

 

उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों व थाना प्रभारियों को सख्त निदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में किसी अंचल व थाना क्षेत्र में अफीम की खेती नहीं होना चाहिए। अगर अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारियों को दें। साथ ही, कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। लगातार जांच अभियान चलाएं। उपायुक्त ने निदेश दिया कि शहरी क्षेत्र में नशापान के हॉट-स्पॉट को चिन्हित करते हुए जांच अभियान चलायें और कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

*विद्यालयों व महाविद्यालयों में चले जागरूकता अभियान*

 

उपायुक्त ने अनुमण्डल पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाले नुकसान व विभिन्न कानूनी कार्रवाईयों की जानकारी जिला के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी जाए। लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि आगामी पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखा जा सके।

 

जिला औषधि निरीक्षक को निदेश दिया गया कि जिला के सभी दवा दुकानों में प्रतिबंधित कफ सीरप के बिक्री व भण्डारण की जांच होनी चाहिए। अगर कोई ऐसा कर रहे हैं तो संबंधित पर कार्रवाई की जाए। प्रतिमाह में दुकानों के जांच की संख्या बढ़ाएं।

 

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जिला में नियमित रूप से प्रतिबंधित पान मसालों के बिक्री व भण्डारण की जांच किये जाने, आर्थिक दण्ड लगाये जाने का भी निदेश दिया गया।

 

सिविल सर्जन लोहरदगा को COTPA अधिनियम के अंतर्गत स्कूल/कॉलेजों के आसपास सिगरेट व तंबाकू उत्पाद के बिक्री व भण्डारण करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई व आर्थिक दण्ड लगाये जाने का निदेश दिया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को भी अपने-अपने प्रखण्ड क्षेत्र में जांच अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नियमित रूप से नशीले व मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने, नशामुक्त पंचायत के तहत कार्य करने का निदेश दिया गया।

 

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को भी नगर परिषद क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

 

_आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका कुमारी चौधरी,सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी अभिनीत सूरज, जिला औषधि निरीक्षण, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी समेत सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर मूल कार्य से भी होंगे निष्कासित, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी

दुर्घटना संभावित स्थान में साइनेज लगवाएं, स्थान की संयुक्त जांच करें: संदीप कुमार मीना

*उपायुक्त ने किया खरीफ कर्मशाला का उदघाटन, 500 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

ऑनलाइन फार्मेसी और भारी छूट के खिलाफ केमिस्टों का देशव्यापी बंद; दवा दुकानें ठप, मरीज बेहाल

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में उमड़े 550 किसान; सभी प्रखंडों में बनाए जाएंगे सोलर कोल्ड स्टोरेज, डीडीसी ने दी आकस्मिक खेती की सलाह

उपायुक्त रवि आनंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट; जिला प्रशासन ने जारी किया हाई-अलर्ट

जेसीबी ऑपरेटर यूनियन संघ की बैठक में बड़ा फैसला; अब ऑपरेटरों को मिलेगा न्यूनतम ₹22,000 मासिक वेतन, दैनिक मजदूरी ₹1,000 तय

चोरों का बढ़ा मनोबल; मुर्गी फार्म से बैटरी व इन्वर्टर चोरी, मुखिया ने गश्ती बढ़ाने की मांग की

शराब पीकर भारी वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर बड़ी कार्रवाई; डीटीओ ने लगाया ₹30,000 जुर्माना, 1 महीने के लिए गाड़ियां ब्लैकलिस्टेड

डीटीओ की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; नाबालिगों को बाइक दी तो अभिभावक और स्कूल में गाड़ी मिली तो प्राचार्य पर होगी सीधी FIR

गुवा में बड़ी सनसनी; स्कूल से लौटने के बाद एक साथ 3 बच्चे लापता, चाम्पिया का 5 दिनों से सुराग नहीं

महज ऑमलेट न मिलने पर विधवा की दुकान फूंकने वाला मुख्य आरोपी रवि बिरहोर गिरफ्तार; पुलिस की गाड़ी खराब होने पर बीच शहर कराया पैदल मार्च

Leave a Comment