Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में रहकर पिता करते हैं मजदूरी, बेटी ने बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

सिमरिया (चतरा)। सीमित संसाधनों और अभावों के बीच अगर संकल्प दृढ़ हो, तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है सिमरिया प्रखंड मुख्यालय निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की सुपुत्री आकांक्षा कुमारी ने। इंटर साइंस की परीक्षा में आकांक्षा ने 481 अंक प्राप्त कर न केवल चतरा जिला टॉप किया, बल्कि पूरे झारखंड राज्य में तीसरा स्थान (ैजंजम 3तक ज्वचचमत) हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरिया की इस छात्रा की ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है। आकांक्षा की यह कामयाबी उन छात्रों के लिए मिसाल है जो संसाधनों की कमी का रोना रोते हैं। आकांक्षा ने बताया कि उनके विद्यालय में विज्ञान के शिक्षकों की कमी थी, इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए, घर पर रहकर ही स्वाध्याय (Self-Study) को अपनी ताकत बनाया। इसमें विद्यालय के प्राचार्य मनोज रजक और शिक्षक नितेश कुमार का मार्गदर्शन उनके लिए संजीवनी साबित हुआ।

Also Read: स्वास्थ्य मंत्री की बेटी ने किया कमाल: ICSE 10वीं बोर्ड में मंतशा इरफान ने हासिल किए 90.1% अंक, मधुपुर में जश्न!

घर की जिम्मेदारियों और अपनी पढ़ाई के बीच आकांक्षा एक आदर्श बहन की भूमिका में भी दिखीं। वह खुद पढ़ने के साथ-साथ अपने छोटे भाई आयुष को भी साथ बैठाकर पढ़ाती थीं। उनकी इस एकाग्रता और लगन ने ही उन्हें आज इस शिखर पर पहुँचाया है। आकांक्षा की सफलता की नींव में उनके पिता मुकेश कुमार सिंह का कठिन संघर्ष छिपा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वे प्रदेश में रहकर कड़ी मेहनत करते हैं। बेटी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही घर में उत्सव का माहौल हो गया। माता गुड़िया देवी, पिता मुकेश कुमार सिंह, चाचा जीवन कुमार सिंह और चाची रेशमा देवी ने बिटिया को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। चाचा जीवन कुमार सिंह और आशुतोष सिंह ने गर्व से कहा कि आकांक्षा ने साबित कर दिया है कि नेक इरादों से सीमित संसाधनों में भी इतिहास रचा जा सकता है। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने आकांक्षा की सराहना करते हुए कहा कि वह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चतरा के इस गौरव की चर्चा आज हर जुबान पर है।

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment