Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त के हाथों जिले के अधिकारयों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड का किया गया वितरण, अब सभी को आईडी कार्ड पहन कर रखना होगा अनिवार्य

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के करकमलों द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच पहचान पत्र (आईडी कार्ड) का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड से सरकारी कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान स्पष्ट रूप से सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि कार्यों में निष्पक्षता एवं जवाबदेही को भी मजबूती प्रदान करेगी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर आईडी कार्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment