Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची, न्यूज स्केल डेस्क: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है। रांची से जारी आदेश के आलोक में जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों की टाइमिंग में संशोधन किया गया है।

विद्यार्थियों के लिए नया समय (New Schedule):

निर्देशानुसार, अब स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य सुबह की पाली में किया जाएगा:

  • कक्षा के.जी. (KG) से 8वीं तक: प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक: प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

शिक्षकों और कर्मियों के लिए निर्देश:

छात्रों की छुट्टी के बाद भी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। आदेश के अनुसार, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहकर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नया आदेश कल यानी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगा और अगले आदेश तक पूरे राज्य में लागू रहेगा। सभी विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment