Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

On: April 14, 2026 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया-बगरा मार्ग स्थित बगरा चौक के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्थानीय निवासी मोहन ठाकुर 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में रांची (रिम्स) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गोवा पेट्रोल पंप के पास से लावारिस हालत में जब्त कर लिया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बगरा चौक को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि नो-एंट्री खुलते ही भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जाम के कारण सिमरिया-बगरा मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। प्रशासन की ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रक मालिक से दिलाई गई, संबंधित वाहन को ब्लैकलिस्ट करने तथा सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब 16 घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। इस जाम का असर मंगलवार को लगने वाले प्रसिद्ध बगरा बकरा बाजार पर भी पड़ा, जहां बाहरी जिलों से व्यापारी नहीं पहुंच सके और लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ। घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की गति नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Leave a Comment