टंडवा (चतरा) गुरुवार को आम्रपाली परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी के प्रबंधक से सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ पत्र संलग्न कर पूर्व नियोजित कर्मियों को तत्काल बहाल करने और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भुगतान देने की मांग की है। दूसरी ओर,5 अप्रैल तक बहाली नहीं होने पर कार्य ठप कराने की कड़ी चेतावनी दी गई है। बताया कि पिछले दिनों हुई वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन करने की सहमति बनी थी जिनमें से कई लोगों को काम पर रखने में आनाकानी और दफ्तरों में बेवजह टहलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक सिंडिकेट की खूब मनमानी चल रही है। जिनके अनुशंसा पत्र लेकर दफ्तर में पहुंचने वालों को तत्काल काम पर रखा जा रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय कामगारों के हिस्से में बड़े पैमाने पर बाहरी लोगों के हुवे सेंधमारी से अब अंदर हीं अंदर आक्रोश की चिंगारी सुलग रही है।















Total Users : 1271221
Total views : 3140276