Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पर निकला भव्य मंगलवारी जुलूस, गूंजे जय श्रीराम के नारे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अखाड़ों ने किया अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गुमला, झारखंड। रामनवमी महापर्व को लेकर गुमला में पारंपरिक ढंग से अंतिम मंगलवारी जुलूस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। केंद्रीय महावीर रामनवमी समिति के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और “जय श्रीराम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। जुलूस प्रारंभ होने से पूर्व महावीर चौक पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद जुलूस मेन रोड, देवी मंदिर, टॉवर चौक होते हुए पालकोट रोड के रास्ते महावीर मंदिर घाटो बगीचा पहुंचा।

इस दौरान विभिन्न पूजा अखाड़ों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों को आकर्षित किया। महावीर मंदिर घाटो बगीचा पहुंचने पर जुलूस में शामिल अखाड़ों और समिति के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। मंगलवारी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment