
टंडवा (चतरा) आम्रपाली – चंद्रगुप्त परियोजना के महाप्रबंधक संजीव कुमार से सोमवार को ग्राम विकास समिति के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन ने मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें परियोजना के विस्थापित – प्रभावित गांवों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था शीघ्र हीं दुरुस्त करने की मांग की गई है। उन्होंने गर्मियों में उड़ने वाले कोयले के सूक्ष्म कणों से गांवों में हो रहे प्रदूषण का उल्लेख करते हुवे कहा कि आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक के ट्रांसपोर्टिंग सड़क किनारे लगे कई स्प्रिंकलर खराब हैं, जिसके कारण उड़ने वाला धूलकण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को प्रदूषित कर रहा है, जिसपर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर आउटसोर्सिंग खनन कंपनी नागार्जुन (एनसीसी) पर उन्होंने विस्थापित -प्रभावित बेरोजगारों को दरकिनार कर कई बाहरी लोगों को काम पर रखने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पत्र में उल्लेख किया है कि स्थानीय बेरोजगार संबंधित साहबों के पांव तक छू रहे हैं फिर भी उन्हें दरकिनार किया जा रहा है जिसपर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है।बहरहाल ,जीएम ने संबंधित विभागों को पत्र अग्रसारित कर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
















Total Users : 1271219
Total views : 3140273