Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, गुमला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, सटीकता और समयबद्धता पर विशेष जोर

गुमला। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाईक द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को पूरी सावधानी और पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुसार संपादित किया जाए। उन्होंने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए इसमें सटीकता और समयबद्धता को अत्यंत आवश्यक बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के उप निदेशक केश्या नायक एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 राजा शंकर ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक ने जनगणना 2027 की रूपरेखा की जानकारी दी। बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक की जाएगी, जबकि झारखंड में यह कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रस्तावित है।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर कार्यों की निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (चैनपुर, बसिया, गुमला), जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी भाग ले रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआईएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त; सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment