Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। होली के दौरान जहां नामकुम थाना पुलिस विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी थी, वहीं थाना के हाजत में बंद हत्या के एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र निवासी जगय मुंडा के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने हाजत के ग्रील से लटका हुआ शव देखा, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (रांची) भेज दिया गया।

बच्चे की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार जगय मुंडा का अपने गांव की एक विधवा महिला से अवैध संबंध था। वह महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम के साथ नामकुम थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में रहता था। बताया जाता है कि रविवार को किसी बात को लेकर महिला और जगय के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार सुबह जगय ने महिला के बेटे रमेश को स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और रामगढ़ के घाटों इलाके में उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। जब काफी देर तक बच्चा और जगय वापस नहीं लौटे तो महिला ने नामकुम थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान जगय को खूंटी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई और बच्चे का शव बरामद किया गया।

कंबल के कपड़े से बनाई रस्सी

पुलिस के अनुसार जगय हाजत में अकेला बंद था। उसने हाजत में रखे कंबल के किनारे लगे कपड़े को फाड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार नामकुम थाना पहुंचे, लेकिन मौजूद अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने हाजत में फांसी कब, कैसे और किन परिस्थितियों में लगाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment