Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गायत्री शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, शताब्दी वर्ष अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ, गुमला में शताब्दी वर्ष 2026 वसंत पर्व से प्रारंभ 40 दिवसीय अनुष्ठान के संकल्प पूर्ण होने के अवसर पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। पूजन एवं हवन कार्यक्रम परिवार्जक अमरजीत कुमार एवं ब्रह्मदेव जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पंचकुंडीय यज्ञ-हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखे। कार्यक्रम में लक्ष्मी विश्वकर्मा, कमला देवी, अनुराधा देवी, कौशल्या देवी, प्रमोद सिंह, मोनिका देवी, मधु कुमारी, सुनील कुमार दास, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, तारा देवी, विजय कुमार साहू, नरेश जायसवाल, देवंती देवी, प्रतिमा देवी, पहना बरला, प्रिया विश्वकर्मा, कलावती देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment