Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दूधेश्वरी धाम में भव्य होली मिलन, नागपुरी फगुआ गीतों पर झूमे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। गुमला सोसो मोड़ स्थित भलदम चट्टी के दूधेश्वरी धाम में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती कमल आसन सांस्कृतिक कला मंच एवं उर्मी ग्रुप द्वारा शानदार नागपुरी फगुआ गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद किशोर कुमार मिश्रा, डॉ. राज कुमार सिंह एवं शिबू गोप द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा धाम परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रथम पूज्य श्रीगणेश एवं माता सरस्वती के होरी नागपुरी भजन से माहौल भक्तिमय हो उठा।

नागपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीतों की प्रस्तुति दी। मांदर और नगाड़े की थाप पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रमुख एवं नागपुरी गायक केशव चंद्र साय ने किया। इस अवसर पर नागपुरी गायिका सुलोचना देवी, प्रभा देवी, रीता देवी, फुलमनी देवी, सुमित्रा देवी, ज्योति तथा गायक जिकेन्द्र गोप, केश्वर सिंह सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार, धरमु गोप, भोला दास, राकेश कुमार सिंह, अधिवक्ता राकेश वर्मा, अशोक साहु, ओम गुप्ता, यशराज सिंह, राज गोप, राजकिशोर गोप, हेमंत दास, कमल उरांव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और नागपुरी फाग गीतों की विरासत को सहेजने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस को देख भागे दो बाइक सवार, देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार; रंथा मोड़ पर खदेड़कर पकड़ा

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआईएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त; सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

Leave a Comment