Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

On: February 9, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें उपायुक्त ने निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, प्रत्याशियों की संख्या, मतदान व मतगणना कार्यक्रम तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि प्रतीक आवंटन के बाद सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास एवं व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की गई, जिसमें आदर्श आचार संहिता, व्यय सीमा और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े निर्देश दिए गए। बैठक में निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों में वार्ड पार्षद पद हेतु नामांकन के बाद संवीक्षा व नाम वापसी पूर्ण होने पर 84 प्रत्याशी वैध पाए गए। नाम वापसी के उपरांत वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल तथा वार्ड संख्या 13 से माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इस प्रकार दो वार्डों में बिना मतदान के निर्वाचन संपन्न हो गया। शेष 20 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी वैध पाए गए हैं और किसी ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। मतदाता व मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 36,261 मतदाता पंजीकृत हैं 17,879 पुरुष और 18,382 महिला। निर्वाचन के लिए 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराया जा चुका है और जहां कमी पाई गई है, वहां पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप सहित मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित निर्वाचन के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को प्रातः 7 से 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर प्रत्यक्ष मतदान से कराया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार, रैली, जनसभा, चुनाव कार्यालय और प्रचार वाहनों के व्यय की सघन निगरानी की जा रही है। व्यय कोषांग द्वारा 11, 16 एवं 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10रू00 बजे से 5रू00 बजे तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में व्यय जांच की जाएगी। सभी प्रत्याशियों को अद्यतन अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और 23 फरवरी को निर्भीक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment