Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहरी क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹3000 फाइन की हुई वसूली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु

लोहरदगा। नगर परिषद लोहरदगा में नगर प्रशासक मुक्ति कीडो की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । जिसमें एमजी रोड से होते हुए बड़ा तालाब तक अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासक द्वारा सभी दूकानदारों को निर्देश दिया गया कि अपने दुकान का सामान नाली/सड़क के ऊपर नही रखें। सभी दूकानदार रोड पर ही दूकान लगा देते हैं जिससे आवागमन बाधित होता हैं। अभियान में दर्जनों दुकानों की अवैध संरचनाएं हटा दी गईं। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीढ़ियों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण करने वालों से लगभग ₹3000 की वसूली की गई और हिदायत दिया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि सार्वजनिक सड़कें और फुटपाथ अतिक्रमण से मुक्त रहें व आवागमन बाधित न हो। लोहरदगा नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मौक़े पर नगर प्रबंधक करण कच्छप राहुल शाहदेव सचिन महतो प्रतिमा टोप्पो पुष्पा कंडुलना ,सभी राजस्व निरीक्षक, सभी वार्ड प्रभारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment