Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली/लोहरदगा। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित 28वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) स्पीकर्स एवं पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (CSPOC) में 56 देशों के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत ने ओम बिरला के निमंत्रण पर भाग लिया।

लोकसभा स्पीकर द्वारा सांसद सुखदेव भगत को 56 देशों से आए प्रतिनिधियों के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। लोकसभा स्पीकर की ओर से लोहरदगा सांसद को इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में आमंत्रित किया जाना संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद सुखदेव भगत जब पहली बार विधायक बने थे, तब उन्हें देश के प्रतिनिधि के रूप में टर्क्स एंड कैकोस (अमेरिका) में आयोजित राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया था, जहां उन्होंने भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा था।

इस बार के सम्मेलन में संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने, संसद के कामकाज को बेहतर बनाने, तकनीकी प्रगति (एआई व सोशल मीडिया) और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग, सांसदों की सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे समकालीन विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने न्यू गिनी, किरिबाती सहित कई देशों के स्पीकर्स एवं पीठासीन अधिकारियों का स्वागत किया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की सशक्त उपस्थिति को रेखांकित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment