Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झामुमो चतरा जिला अध्यक्ष ने एनसीसी कंपनी प्रबंधन को तत्काल बाज आने की दी नसीहत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनसीसी कंपनी में शार्टकट अपनाकर बड़े पैमाने में हो रहे बाहरी लोगों के नियोजन पर झामुमो ने दी चेतावनी

मामले पर रखी जा रही है पैनी नजर। आंदोलन का रुख अख्तियार कर बाहरी राज्य के लोगों को चिन्हित कर खदेड़ा जाएगा: निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा

चतरा जिले के टंडवा में संचालित आम्रपाली परियोजना में खनन व परिवहन कार्य हेतु आठ वर्षों के टेंडर धारक एनसीसी प्रबंधन पर झामुमो ने तल्ख तेवर अख्तियार किये हैं। जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा ने संबंधित कंपनी पर मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है।सख्त लहजे में कंपनी प्रबंधन को हरकतों से बाज की नसीहत देते हुवे कहा कि स्थानीय लोगों के हिस्से में बाहरी शार्टकट अपनाकर बहाल हो रहे हैं जिसपर कंपनी प्रबंधन द्वारा अगर शीघ्र बाहर नहीं किया गया तो झामुमो द्वारा वैसे लोगों को चिन्हित कर खदेड़ा जायेगा। चेतावनी देते हुवे आगे कहा कि स्थानीय लोगों को कंपनी नजरअंदाज नहीं करे, अन्यथा उसे आमजनों का आक्रोश झेलना पड़़ सकता है। स्थानीय क्षेत्र में योग्यताधारी लोगों की कोई कमी नहीं है बावजूद स्थानीय लोगों के हिस्से पर ट्रिपर लोडर ड्राइवर समेत अन्य कार्यों में बाहरी लोगों को रखा जा रहा है जिसे कदापि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों के नियोजन मामले को पूरी प्रतिबद्धता से पालन करवाया जायेगा।उन्होंने जिला प्रशासन से भी मदद की अपील कर उक्त मामले में समुचित जांच व कार्रवाई का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

Leave a Comment