लोहरदगा | साइंस फॉर सोसाइटी, लोहरदगा इकाई के तत्वावधान में रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे एक नि:शुल्क मेगा आई एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुदरी बाजार हनुमान मंदिर के निकट स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में आयोजित होगा। इस मेगा कैंप में रांची के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मीनाक्षी नेत्रालय एवं गरुड़ आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (एम.डी. (आई), एम्स नई दिल्ली, एफ.आर.सी.एस (पी-1), ग्लासगो यू.के.) द्वारा आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां और चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा इस कैंप में माइग्रेन, डिप्रेशन, एंजायटी और नींद से जुड़ी समस्याओं का भी निःशुल्क परामर्श एवं इलाज किया जाएगा।
इस मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद, गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, लोहरदगा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृपा शंकर पांडे ‘सुमन जी’, शिक्षाविद् मदन मोहन पांडे एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहेंगे।
सोसाइटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर सह कैंप ऑर्गेनाइजर संजय बर्म्मन ने बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को पलामू, चतरा और रांची के सुदूरवर्ती गांवों में 400 से अधिक सफल नि:शुल्क आई कैंप आयोजित करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि समय बचाने के लिए अपना नाम गुदरी बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में पूर्व से दर्ज करा लें, ताकि जांच में सुविधा हो सके।
— News Scale Live



















Total Users : 1128056
Total views : 2949682