लोहरदगा। माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के निर्देशों का अनुपालन करते हुए लोहरदगा पुलिस प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की है। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी ने आमजनों से अपील की है कि जिले में किसी भी गुमशुदा बालक-बालिका या बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है। आम नागरिक चाईल्ड हेल्पलाईन मोबाइल नंबर 08877444444 पर कॉल कर सकते हैं या complaint-cid@jhpolice.gov.in पर अपनी शिकायत मेल कर सकते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने और लापता बच्चों की तलाश के लिए यह तंत्र विकसित किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस प्रशासन उचित कानूनी कदम उठाएगा।
गुमशुदा बच्चों और उनके उत्पीड़न की सूचना अब हेल्पलाइन नंबर पर दें: पुलिस अधीक्षक
By Anita Kumari
On: January 11, 2026 8:57 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1128056
Total views : 2949682